रायगढ़

नदी में जमी थी जुआरियों की महफ़िल…. पुलिस ने रेड कर 2 फड़ से जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को पकड़ा, मौके से 47,550 रुपए जब्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में चौकी खरसिया और चौकी जोबी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आडपथरा माड नदी किनारे कुछ जुआरियों द्वारा 52 पत्ती तास से जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा है, जिसमें जुआरियो के दो फड पर पुलिस टीम रेड कार्रवाई कर कुल 13 जुआरियों को कब्जे में लिया है, जिनमें मोह. अनशार पिता मोह. मुख्तार उम्र 52 वर्ष रायगढ़, बृजलाल वर्मा पिता स्व. देवनारायण वर्मा उम्र 57 वर्ष खरसिया, अमीत कुमार चौहान पिता दिलेश्वर चौहान उम्र 42 वर्ष खरसिया, पप्पु राजपुत पिता शौकी राजपुत उम्र 29 वर्ष खरसिया, ओमकार उर्फ विक्की सिदार पिता राम सिदार उम्र 24 वर्ष खरसिया, मिनकेतन साहु पिता मंगलू उम्र 26 वर्ष रायगढ, केशव जायसवाल पिता महेत्तर जायसवाल उम्र 48 वर्ष घरघोडा, छोटे लाल डनसेना पिता अक्तीराम उम्र 36 वर्ष भुपदेवपुर, गेंदलाल डनसेना पिता बेदराम उम्र 32 वर्ष भुपदेवपुर, भानु डनसेना पिता दिलचंद उम्र 31 वर्ष भुपदेवपुर, नेतराम राठिया पिता चैतराम उम्र 34 वर्ष रायगढ, रामेश्वर पटेल पिता अशोक पटेल उम्र 33 वर्ष ग्राम नवागव थाना खरसिया, देवनाथ उर्फ मंगलु डनसेना पिता पुनीराम उम्र 45 वर्ष खरसिया को पकड़ा गया है । जुआरियों के फड और पास से कुल 47,550 रूपये, तास की गड्डी, प्लास्टिक का बोरी जप्त किया गया है । आरोपियों के कृत्य पर चौकी खरसिया (थाना खरसिया) में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई किया गया है । एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में जुआ रेड कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग, चौकी प्रभारी जोबी आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, दशरथ सिदार, आरक्षक किर्ती सिदार, सोहनलाल यादव, साविल चन्द्रा, डमरूधर पटेल, सोमनाथ पटेल, मुकेश यादव, राजेन्द्र राठिया, उमेन्द्र उरांव शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार,