बलौदाबाजार

जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या, बड़े भाई और भाभी ने उतारा मौत के घाट……रिश्ते की ऐसी दुर्दशा

डेस्क

बलौदाबाजार- जमीन विवाद रिश्तों में इस कदर जहर घोल सकता है कि एक बड़ा भाई अपने छोटे भाई का खून भी कर सकता है, ऐसी ही एक झकझोर देने वाली घटना बलौदाबाजार से सामने आई है, जिसमे बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को अपनी पत्नी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया है। पलारी थाना क्षेत्र के सिसदेवरी गांव में जमीन के लिए बड़े भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेहरहमी से टांगी मारकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी, पुलिस ने दोनों आरोपीयों को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना के अनुसार खिलावन चंद्राकर नाम के एक व्यक्ति ने दो बीघा जमीन के लिए भाई-भाई के रिश्ते को भूलाकर अपनी पत्नी ममता चंद्राकर के साथ मिलकर इस रिश्ते का खौफ़नाक तरीके से अंत कर दिया। दोनों पति-पत्नी ने मिलकर अपने छोटे भाई प्रमोद चंद्राकर की टांगी से वार कर हत्या कर दी। मामले में पलारी पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ़्तार कर और मामले की जांच में जुट गई है

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला