मुंगेली

हाइवे पर ट्रक चालकों से लूटपाट 4 आरोपी गिरफ्तार… गिरोह बनाकर घटना को दे रहे थे अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले गिरोह को सरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से धारदार हथियारों के साथ नकली पिस्टल बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरगांव थाने में अंबिकापुर निवासी प्रार्थी मुमताज खान ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 24.04.24 को बलौदाबाजार से भारत बेंज कंपनी के ट्रक क्र सीजी 15 डी ई 1055 मे सीमेंट लोड कर रामानुजगंज जाने निकला था। जहाँ 25.04.24 को रात्रि होने से नेशनल हाईवे रोड किनारे बरमदेव ढाबा सरगांव के पास वह ट्रक को खड़ी कर नीद आने से ट्रक पर ही सो गया। रात्रि करीब 3.45 बजे कुछ लड़के केबिन पर से चढकर अंदर आये और हाथ मुक्का से मारपीट कर भय दिखाकर नगदी रकम 3000 रूपये को लुटपाट कर भाग गये।

इधर मामले में सरगांव पुलिस ने आरोपियों कि खोजबीन शुरू की तब मुखबिर की सूचना पर करईयापारा रतनपुर निवासी जयप्रकाश प्रधान को पुलिस ने पकड़ा। जिसके बताए अनुसार रतनपुर निवासी रोशन निर्मलकर,संजू दुबे उर्फ संजू बाबा और आलोक देवांगन को गिरफ्तार किया। जिन्होने पूछताछ में लूटपाट की घटना को गिरोह बनाकर अंजाम देना स्वीकार किया है। वही पुलिस ने आरोपियों से चाकू, नकली पिस्टल, चॉपर को जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...