तखतपुर

चोरी रोकने व्यापारी ने दुकान में लगाया था बिजली करेंट…संदिग्ध युवक की मौत, व्यापारी पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरेली में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर दुकान मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिवा ट्रेडर्स के संचालक भागीरथी जायसवाल 62 वर्ष ने चोरी की घटनाओं से बचाव के लिए अपनी दुकान में खतरनाक इंतजाम कर रखा था। वह दुकान के हाल के ऊपर जी.आई. तार को बिजली बोर्ड से जोड़कर इस तरह सेट करता था कि यदि कोई चोर छत से घुसने का प्रयास करे तो उसे करंट लग जाए। पुलिस जांच में पाया गया कि 16 अगस्त की रात दुकान बंद करने के बाद आरोपी ने करंट का कनेक्शन चालू छोड़ दिया था। अगले दिन सुबह जब वह सफाई करने पहुंचा तो सीढ़ी के पास एक युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान अर्जून पात्रे 30 वर्ष निवासी ग्राम नगोई के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत करंट लगने से होना पाया गया। विद्युत विभाग की जांच में पुष्टि हुई कि दुकान में लगाए गए तार से ही हादसा हुआ और आरोपी ने लापरवाहीपूर्वक बिजली जोड़ा था। घटना के संबंध में पहले मर्ग दर्ज हुआ था, जिसके बाद विवेचना में स्पष्ट हुआ कि भागीरथी जायसवाल की लापरवाही से युवक की जान गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। बहरहाल चोरी रोकने का यह तरीका बेहद खतरनाक और असंवैधानिक था, जिससे एक युवक की जान चली गई।

error: Content is protected !!
Letest
जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह...