मस्तूरी

खेत मे काम करने जा रहा किसान आया बिजली तार की चपेट में मौके पर हुई मौत,मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिमतरा के आश्रित ग्राम खपरी निवासी रुंगुलाल टंडन रोज की तरह आज सुबह 9 बजे के आसपास निंदाई करने खेत जाने को निकला था।जहाँ रुंगुलाल के खेत के पहले सालिकराम का खेत पड़ता है और सालिकराम के खेत मे काटा तार लगा हुआ है। उसी में सहेत्तर गेंदले का बोर कनेक्शन हेतु बिजली का सर्विस वायर गया हुआ था जो बीच से कटा हुआ था और पूरे खेत के काटातार में करेंट प्रवाहित हो रहा था।जिसकी चपेट में आने से रंगुलाल टण्डन की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिमतरा के आश्रित ग्राम खपरी निवासी हरिकिशन चेलकर ने आज दोपहर 3 बजे मस्तूरी थाना में उपस्थित होकर बताया कि उसका बड़ा भाई रुंगुलाल टंडन पिता स्व शोभाराम टंडन उम्र 55 वर्ष रोज के भाती आज भी सुबह करीब 9 बजे अपने खेत निंदाई करने जा रहा हु कहकर निकला था। जिसकी अपने खेत से करीब 500 मीटर पहले सालिकराम के खेत के पास मृत अवस्था मे पड़ा है।अनुमान है कि बिजली तार की चपेट में आने से मौत हुई है।जिसके बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंचे जांच में परिजनों ने बताया कि रुंगुलाल के खेत के पहले सालिकराम का खेत पड़ता है।

और सालिकराम के खेत मे काटा तार लगा हुआ है।उसी में सहेत्तर गेंदले का बोर कनेक्शन हेतु बिजली का सर्विस वायर गया हुआ था जो बीच से कटा हुआ था।और पूरे खेत के काटातार में करेंट प्रवाहित हो रहा था।जिसकी चपेट में आने से रंगु लाल टण्डन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसको अन्य ग्रामीण अपने अपने खेत जाते समय दोपहर 3 बजे के आसपास रंगुलाल को खेत के पार लेटे हुए देखा जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी थी।

मौके पर दोषी की गिरफ्तारी और मुआवजा को लेकर अड़े परिजन

मुआवजा और जिसके लिये बोर कनेक्शन गया है उस किसान की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजन पुलिस को शव को उठाने नही दे रहे है। वही पुलिस मृतक के परिजनों को समझाइश दे रही है खबर लिखे जाने तक पुलिस मृतक का शव नही उठा पाई थी।

error: Content is protected !!
Letest
‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह...