
रमेश राजपूत
बिलासपुर – जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने छह अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को जिले के विभिन्न अनुविभागों में एसडीएम सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत आकांक्षा त्रिपाठी को एसडीएम राजस्व बिलासपुर का प्रभार दिया गया है। वहीं नंद कुमार चौबे को एसडीएम बिल्हा, बजरंग सिंह वर्मा को एसडीएम मस्तूरी, सीमा पात्रे को एसडीएम कोटा तथा नारायण प्रसाद गबेल को एसडीएम तखतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यालय बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न राजस्व अनुविभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट हो गई हैं। माना जा रहा है कि नई पदस्थापना के साथ राजस्व संबंधी मामलों, जनसमस्याओं के निराकरण और मैदानी प्रशासन की कार्यप्रणाली में गति लाने पर जोर रहेगा। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।