रतनपुर

रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे के आसपास हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी और वह पिछले दो-तीन दिनों से रानीगांव व आसपास के क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। गुरुवार शाम वह हाईवे के पास मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक भारी वाहन के सामने आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि अज्ञात व्यक्ति ने भारी वाहन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में मृतक के हुलिए के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे...