जांजगीर चाँपा

बाजार में तलवार लहराकर दहशतगर्दी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लिया कब्जे में

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – सार्वजनिक जगह में तलवार लहराने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कोसा बाजार पारा प्राथमिक स्कूल के पास एक व्यक्ति तलवार लहराते हुए आने जाने वालों को डरा धमकाकर रहा है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तलवार के साथ अमहापारा निवासी रोहित उर्फ गौरी बर्मन को रंगे हाथों पकड़ा। जिसके कब्जे से मिले तलवार को पुलिस ने जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर...