बिलासपुर

बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और खाद भंडार जब्त, एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर विकासखंड के ग्राम लोखंडी में कृषि विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से भंडारित कीटनाशकों और जैव उत्प्रेरक खाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रामाघाट तालाब के पास स्थित गोदाम में बिना लाइसेंस रखी करीब 30 से 35 लाख रुपये की सामग्री जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। जांच के लिए भेजे गए कीटनाशकों के सभी सात नमूने प्रयोगशाला जांच में अमानक पाए गए हैं। मामले में कृषि विभाग की शिकायत पर सकरी थाने में आरोपी आशु सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 286 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।कृषि विभाग को लोखंडी में अवैध रूप से कीटनाशक भंडारण की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद कलेक्टर बिलासपुर और संचालक कृषि के निर्देश पर कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर आकस्मिक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में कीटनाशक एवं जैव उत्प्रेरक खाद का भंडारण मिला, अधिकारियों के मुताबिक संबंधित स्थान के लिए कृषि विभाग से न तो कीटनाशकों के विक्रय और भंडारण की अनुमति ली गई थी और न ही इस संबंध में कोई आवेदन या सूचना कार्यालय उप संचालक कृषि को दी गई थी। टीम ने तत्काल सामग्री के विक्रय पर रोक लगाते हुए पूरा स्टॉक जब्त कर गोदाम सील कर दिया।सामग्री के नकली या गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने की आशंका के चलते कीटनाशकों के नमूने जांच के लिए राज्य कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, राजनांदगांव भेजे गए। जांच रिपोर्ट में सभी सात नमूने निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए। कृषि विभाग ने बताया कि जिले में कृषि आदानों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री रोकने के लिए लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि बीज, उर्वरक और कीटनाशक केवल पंजीकृत विक्रेताओं से खरीदें और प्रत्येक खरीदी का बिल जरूर लें।

error: Content is protected !!
Letest
बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क...