सक्ती

बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम…सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ?

रमेश राजपूत

सक्ती – थाना सक्ती क्षेत्र में तीन माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले ने हर किसी को झकझोर दिया। रात में बिस्तर से बच्ची के गायब होने की सूचना दी गई, लेकिन सुबह उसका शव घर के आंगन में पानी से भरे ड्रम के भीतर मिला। पुलिस की जांच में बच्ची की हत्या किए जाने और घटना में उसके माता-पिता की संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 29 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद घर में सो गए थे। रात करीब 2 बजे बच्ची के पिता ने परिजनों को बताया कि उनकी करीब तीन माह की बच्ची बिस्तर से गायब है। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घर, आंगन और आसपास के इलाके में बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।अगली सुबह करीब 7:30 बजे बच्ची की दादी पानी लेने के लिए आंगन में गईं। इसी दौरान उनकी नजर पानी से भरे ड्रम पर पड़ी। ड्रम के भीतर बच्ची मृत अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच की। विवेचना के दौरान माता-पिता की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर दोनों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची जन्म के बाद से बार-बार बीमार रहती थी। उसके उपचार और परिवार की आर्थिक परेशानियों के चलते माता-पिता तनाव में थे। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...