बिलासपुर

कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय जेल बिलासपुर में ड्यूटी के दौरान जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। जेल प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह पोटाम की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने श्रीयांश सिंह और शंभू यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जेल प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह पोटाम की 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से केंद्रीय जेल परिसर में घर मुलाकाती ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान श्रीयांश सिंह और शंभू यादव जेल परिसर पहुंचे। आरोप है कि दोनों अपने मोबाइल से कैदियों की फोटो खींच रहे थे। जेल प्रहरी ने उन्हें जेल के नियमों की जानकारी देते हुए फोटो और वीडियो बनाने से मना किया। साथ ही परिसर में मोबाइल लाना प्रतिबंधित होने की बात कही। शिकायत के मुताबिक, रोकने से नाराज दोनों युवकों ने जेल प्रहरी से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। मारपीट में जेल प्रहरी के दाहिने कंधे में दर्द होने की बात कही गई है। आरोप है कि दोनों ने वहां रखी दाहिनी ओर की बेंच को भी खींचकर तोड़ दिया।
जेल प्रहरी ने शिकायत में आरोप लगाया कि दोनों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी प्रभावित करने की मंशा से उसके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने श्रीयांश सिंह और शंभू यादव के खिलाफ धारा 115(2), 132, 221, 296 और 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में रफ्तार का कहर: ट्रक ने सामने से बाइक को मारी टक्कर...बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, प... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई