रतनपुर

19 नग अवैध सागौन लकड़ी की तस्करी करते एक पिकअप वाहन जब्त…चालक मौके से हुआ फरार

भुवनेश्वर बंजारे

रतनपुर – लकड़ी की अवैध रूप से तस्करी कर रहे वाहन को रतनपुर और वन विभाग की सयुक्त टीम ने पकड़ा है। हालाकि पुलिस की आखों में धूल झोंककर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने 19 नग सागौन पेड़ वाहन से जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घासीपुर गांव का है। जहा थाना रतनपुर में बेलगहना चौकी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी चोरी कर परिवहन कर रहा है। जिसपर रतनपुर पुलिस और वन विभाग की सयुक्त टीम ने
ग्राम घासीपुर में घेराबंदी लगा दी।जिसपर पिकअप वाहन को मौके से पुलिस ने पकड़ा। इधर पुलिस को देख वाहन चालक उत्तम मौके से भाग निकला। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 19 नग कटे हुए सागौन पेड़ मिला। जिसके वैध दस्तावेज गाड़ी में नही थे। जिस पर वन विभाग द्वारा लकड़ी की जप्ती व वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, चौकी बेलगेहना, आर. घनश्याम राठौर, अविनाश शर्मा , संजय यादव, प्रफुल यादव व वन विभाग की टीम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मदद के लिए निकले सोमनाथ की दर्दनाक मौत... ट्रक ने बाइक को सामने से रौंदा, पिता-पुत्र गंभीर शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई