जांजगीर चाँपा

बिहान बदल रही महिलाओं का जीवन, आजीविका मिशन का मिल रहा लाभ….दिया जा रहा प्रशिक्षण

जांजगीर चांपा- ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2011 में राजस्थान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एन आर एम एल की शुरुआत की गई इस योजना का उद्देश्य स्व सहायता समूह तथा संघीय संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण परिवार के बीपीएल हितग्राही को 8 से 10 वर्ष की अवधि में आजीविका के लिए आवश्यक साधन जुटाने में सहयोग देना है एवं इस योजना के माध्यम से स्व सहायता समूह को कौशल विकास उन्नयन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाने और उनका संरक्षण देने के लिए केंद्र सरकार ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 पारित किया है इसके क्रियान्वयन की जवाबदारी राज्य सरकारों पर है इस अधिनियम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नवा बिहान योजना राज्य भर में संचालित की जा रही है, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं बिहान योजना से जुड़कर सिलाई,कढ़ाई करने जैविक खाद बनाने और खुद के द्वारा बनाए गए सामानों को बाजार में बेचने का काम करती है और आत्मनिर्भर बन रही है। इसीक्रम में हसौद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बिहान योजना के बारे में और इससे मिलने वाले लाभ की जानकारी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ को दिया गया, इसके अलावा महिलाओं को बेरोजगारी के उपाए, घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओ के उत्थान के विषय मे प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान की गई, जहाँ प्रमुखरूप से रितु बंजारे,धनबाई राय,कामीन साहू,हेमलता निषाद,मोंगराबाई साहू,निर्मला महेश,उर्मिला साहू,कामेश्वरी बाई सहित सैकड़ो की संख्या में समूह एवं समिति की महिलाएं उपस्थित रही।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार