अवर्गीकृतबिलासपुरशिक्षा

अटल विश्वविद्यालय की निर्माणाधीन भवन का अधिकारियों ने लिया जायजा

आलोक

अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर की नई बिल्डिंग का निर्माण कोनी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे प्रस्तावित है। इसके लिए राज्य शासन से पहले 68 एकड़ और उसके बाद 17 एकड़ अतिरिक्त जमीन विश्विद्यालय को दी है। जिसके मद्देनज़र अब विश्विद्यालय के पास उपलब्ध कुल 85 एकड़ जमीन में नए विश्विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। नए भवन में कुल छह एकेडमिक ब्लॉक होंगे। जिनमे विश्विद्यालय की बिल्डिंग के साथ कक्षाओ के लिए रूम बनाये जाएगे।

वही विश्विद्यालय प्रबंधन ने तीन एकड़ भूमि को उद्यान और पेड़ पौधों के लिए आरक्षित कर दिया है। जिससे पर्यावरण का संदेश देने के साथ नई बिल्डिंग का वातावरण सुखद बना रह सके। विश्विद्यालय की नई बिल्डिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। क्योकि यह शासकीय बिल्डिंग है लिहाज़ा इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। शनिवार को विश्विद्यालय के कुलपति के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुचे। इस दौरान उन्हीने कार्य कर रहे ठेकेदार से गुणवत्ता का खास खयाल रखने की बात कही।

वही उन्होंने ज़मीन की मिट्टी के परीक्षण के साथ निर्माण कार्य मे उपयोग में ली जा रही निर्माण सामग्रियों का भी परीक्षण लैब के माध्यम से कराया। नई बिल्डिंग को लेकर विश्विद्यालय प्रबंधन कोई भी समझौता नही करना चाहता। यही वजह है कि काम शुरू होने के बाद लगातार कार्य का परीक्षण विभाग के साथ विश्विद्यालय स्वयं कर रहा है। शनिवार को निरीक्षण में विभाग ने एक साल में बिल्डिंग को तैयार करने की समय सीमा भी बताई। वही कार्य की तेजी को देखकर लगता है कि इसे पूरा भी कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...