बिलासपुरशिक्षा

अटल विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का अधिकारियों ने लिया जायजा, एक साल में निर्माण पूरा होने का भरोसा

आलोक

अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय बिलासपुर की नई बिल्डिंग का निर्माण कोनी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे प्रस्तावित है। इसके लिए राज्य शासन से पहले 68 एकड़ और उसके बाद 17 एकड़ अतिरिक्त जमीन विश्विद्यालय को दी है। जिसके मद्देनज़र अब विश्विद्यालय के पास उपलब्ध कुल 85 एकड़ जमीन में नए विश्विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। नए भवन में कुल छह एकेडमिक ब्लॉक होंगे। जिनमे विश्विद्यालय की बिल्डिंग के साथ कक्षाओ के लिए रूम बनाये जाएगे।

वही विश्विद्यालय प्रबंधन ने तीन एकड़ भूमि को उद्यान और पेड़ पौधों के लिए आरक्षित कर दिया है। जिससे पर्यावरण का संदेश देने के साथ नई बिल्डिंग का वातावरण सुखद बना रह सके। विश्विद्यालय की नई बिल्डिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। क्योकि यह शासकीय बिल्डिंग है लिहाज़ा इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। शनिवार को विश्विद्यालय के कुलपति के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी निर्माण कार्य का अवलोकन करने पहुचे

। इस दौरान उन्हीने कार्य कर रहे ठेकेदार से गुणवत्ता का खास खयाल रखने की बात कही। वही उन्होंने ज़मीन की मिट्टी के परीक्षण के साथ निर्माण कार्य मे उपयोग में ली जा रही निर्माण सामग्रियों का भी परीक्षण लैब के माध्यम से कराया। नई बिल्डिंग को लेकर विश्विद्यालय प्रबंधन कोई भी समझौता नही करना चाहता। यही वजह है कि काम शुरू होने के बाद लगातार कार्य का परीक्षण विभाग के साथ विश्विद्यालय स्वयं कर रहा है। शनिवार को निरीक्षण में विभाग ने एक साल में बिल्डिंग को तैयार करने की समय सीमा भी बताई। वही कार्य की तेजी को देखकर लगता है कि इसे पूरा भी कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...