कोटा

कोटा: शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…एक की मौत, एक घायल

रमेश राजपूत

कोटा – क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान परसराम पोर्ते 50 वर्ष, पिता झुनूराम, निवासी दर्रीकापा के रूप में हुई है। वहीं घायल भरत सिंह ध्रुव 45 वर्ष पिता शिव सिंह, का अस्पताल में उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण प्लेटिना बाइक क्रमांक CG10BE7701 में सवार होकर ग्राम चोरभट्ठी से शादी का कार्ड लेकर अपने गांव दर्रीकापा लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे, जब वे ग्राम नेवरा के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के पीछे बैठे परसराम पोर्ते सड़क पर गिर पड़े और वाहन के पहिए की चपेट में आ गए।

गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे भरत सिंह ध्रुव हादसे में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि घायल भरत सिंह ध्रुव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत,