मल्हार

धान खरीदी केंद्रों में बफर जोन से अधिक हो गया भंडारण….उठाव को लेकर सताने लगी चिंता, सूखत बनी मुख्य वजह,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू होने के 22 दिन बाद भी खरीदी केंद्रों से धान का उठाव प्रारंभ नही हुआ है जिससे केंद्रों में व्यवस्था सम्हालना समितियों को मुश्किल हो गया है साथ ही धान में सूखत आने की चिंता समितियों को सता रही है, क्योकि नुकसान की भरपाई समितियों को ही करना पड़ता है। बताया जा रहा है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मल्हार शाखा के अंतर्गत आने वाले 4 उपार्जन केंद्रों व उप केंद्रों में 7 दिसंबर तक 68156 क्विंटल की धान खरीदी हो चुकी है,

परन्तु अब तक किसी भी केंद्र से धान का उठाव प्रारंभ नही हुआ है जिससे समितियों के लोग चिंतित है क्योंकि खरीदी के बाद ज्यादा दिनों तक धान एक ही जगह रहने से सूखत आ जाता है जिसकी भरपाई समितियों को ही करना पड़ता है। खरीदी केंद्र प्रभारियों का कहना है कि उपार्जन केंद्र में बफर लिमिट से अधिक की धान खरीदी हो चुकी है और उठाव नही होने से अभी से सूखत आना प्रारम्भ हो चुका है साथ ही रख रखाव व सुरक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे है जिससे समितियों के लोग खासे परेशान व चिंतित है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक धान खरीदी केंद्रों में 7400 क्विंटल के बाद धान का उठाव करने प्रावधान बनाया गया है परन्तु वर्तमान में इस लिमिट से सभी केंद्रों में दोगुने से ज्यादा धान जमाव हो गया है।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द धान परिवहन कराने का आग्रह किया है जिससे धान खरीदी सुचारू रूप से चल सके और किसानों को कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। उक्त समस्या को लेकर जिला सहकारी बैंक मल्हार के शाखा प्रबंधक नरेंद्र राय ने कलेक्टर सहित सम्बंधित अधिकारियों को वस्तु स्थिति का अवलोकन कर पत्र लिखकर अवगत कराया है और जल्द ही धान परिवहन कराने का निवेदन किया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश