बिलासपुर

दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश… मौत की वजह तलाश रही पुलिस,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले घर से लापता हुए 55 वर्षीय व्यक्ति का शव शुक्रवार शाम शिव घाट के पास नदी के पानी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुरु विहार, मुक्तिधाम चौक के पास रहने वाले नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवीन कुमार सिंह गुरुवार को अपने घर से अचानक लापता हो गए थे। काफी समय तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने सरकंडा थाने पहुंचकर उनके लापता होने की सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
इसी बीच शुक्रवार की शाम सरकंडा शिव घाट के पास नदी के पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान नवीन कुमार सिंह के रूप में होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मरच्यूरी भेज दिया है।

मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट

नवीन कुमार सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल...