बिलासपुर

बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 10 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, लॉरेन परवीन पिता सैय्यद समीर अली, उम्र 10 वर्ष 9 माह, कक्षा सातवीं की छात्रा है।

वह 15 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे तालापारा स्थित तैय्यबा चौक के पास अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब छात्रा का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस छात्रा के संबंध में जानकारी जुटा रही है। परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में लगातार तलाश कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह...