बिलासपुर

सनशाइन हॉस्पिटल पर गिरी गाज…अब शासकीय योजनाओं के तहत यहां नही हो सकता उपचार….राज्य नोडल एजेंसी ने किया निष्कासित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अंचल के मरीजो को लूटने का काम करने वाले हॉस्पिटल के खिलाफ राज्य नोडल एजेंसी के उप संचालक ने कार्यवाही की है। मंगला विकास नगर में स्थित सनशाइन हॉस्पिटल के खिलाफ कुल 9 प्रकरणों में दोषी पाए जाने पर शासकीय योजनाओं के तहत होने वाले इलाज के लिए हॉस्पिटल को निष्कासित कर दिया गया। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनो में सनशाइन हॉस्पिटल के खिलाफ मरीजो ने इलाज में लापरवाही आई.सी.यू पैकेजों की ब्लॉकिंग कर मरीजों का उपचार जनरल वार्ड में किया जाने के संबंध में शिकायत मिली थी। जिसको लेकर विभाग द्वारा 22.11.2021 को सुनवाई आयोजित की गई थी। उक्त आयोजित सुनवाई के कुल 09 प्रकरणों में हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व के कुल 05 प्रकरणों में आयुष्मान कार्ड से उपचार करने बावजूद हितग्राहियों से नगद राशि लिये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नियमावली के कंडिका क के द्वारा प्रदत्त चिकित्सालय को तत्काल प्रभाव से राज्य नोडल एजेंसी द्वारा संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ . खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से निष्कासित कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही के बाद यह देखने वाली बात होगी कि शासकीय योजनाओं में पलीता लगाकर मरीजो को चुना लगाने वाले हॉस्पिटल प्रबंधन क्या सबक लेते है। 

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...