बिलासपुर

मौत के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी, जिले में आंकड़ा पहुँचा 40….रोजाना आ रहे मामले सामने

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत के मामले रोजाना बढ़ते ही जा रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को भी जिले के एक कोरोना संक्रमित मरीज ने अपोलो हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। बताया जा रहा है रेल्वे के रिटायर्ड कर्मचारी की 81 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी की रिपोर्ट 28 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। जिसे रेल्वे कोविड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उनकी तबीयत बिगड़ने लगी,,जिसके मद्देनजर उन्हें तत्काल अपोलो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। वार्ड नंम्बर 35 देवांगन मोहल्ला में रहने वाली महिला को अपोलो हॉस्पिटल में करीब 6 दिनों के इलाज के बाद बुधवार को महिला की मौत हो गई है। डॉक्टरो के अनुसार बुजुर्ग की हालत पहले से ही काफी खराब थी। जिसे वेंटिलेटर में रख कर इलाज किया जा रहा था। लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई भी सुधार नही हो सका और लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती रही ,,वही हॉस्पिटल में मौजूद मेडिकल स्टाफ के लाख कोशिशों के बाद भी महिला को नही बचाया जा सका। आपको बता दे बुधवार को हुए महिला की मौत के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का आकड़ा बढ़कर 40 तक पहुँच चुका है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में दीगर जिले के दो कोरोना संक्रमित मरीजो ने भी दम तोड़ा है। जिसमे पहली मौत सूरजपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग है। जिसका इलाज अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था। वही दूसरी मौत जांजगीर चाम्पा निवासी 55 साल के वृद्ध की हुई है। जिसे मंगलवार को गंभीर हालत में रेल्वे हॉस्पिटल से रैफर कर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ बुधवार देर रात 10.30 में मरीज की मौत हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ...