क्राइमबिलासपुर

मिली नयी माशूका तो पुराने से काट ली कन्नी, अटल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार के खिलाफ पूर्व प्रेमिका ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

डेस्क

एक बार फिर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय सुर्खियों में है। एक बार फिर उप रजिस्टर की करतूतों की वजह से शिक्षा का मंदिर कलंकित होता नजर आ रहा है। आरोप है कि अटल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार चुन्नीलाल टंडन ने पहले तो एक महिला के साथ प्रेम संबंध बनाया और फिर नई प्रेमिका के मिल जाने के बाद उससे कन्नी काट ली । वैसे इस विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार का काला इतिहास रहा है। पूर्व में भी डीएलएस कॉलेज की एक छात्रा ने उन पर छेड़खानी और बदसलूकी का आरोप लगाया था और इस मामले में कोतवाली थाने में भी शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में यह मामला रफा-दफा हो गया। हालांकि इस मामले में भी काफी बवाल हुआ था। एक बार फिर उन्हीं महाशय के खिलाफ उनकी ही कथित पूर्व प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रिंग रोड क्रमांक 2 में रहने वाले चुन्नीलाल टंडन की मुलाकात सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली एक अधेड़ महिला के साथ हुई थी ।

महिला भी अपने पति से अलग रह रही थी । दोनों में परिचय हुआ तो जान पहचान धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गई और कथित तौर पर दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। इसी बीच बताया जा रहा है कि चुन्नीलाल टंडन ने लगातार महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और उससे विवाह का वादा भी किया। यह सिलसिला लगातार दो साल तक चलता रहा। जब महिला उन पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो चुन्नीलाल के इरादे बदल गए और उसने महिला के साथ मिलना जुलना ही छोड़ दिया। महिला का यह भी आरोप है कि चुन्नीलाल टंडन के तेवर इसलिए भी बदल गए क्योंकि उन्हें नई माशूका मिल गई है। नयी प्रेमिका के मिलने की वजह से ही वे उन्हें ठुकरा रहे हैं। इस मामले में दोनों के बीच लंबे वक्त तक विवाद चलने के बाद आखिरकार पीड़ित महिला ने उनके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है ।

इस मामले में महिला थाने में अटल विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार चुन्नीलाल टंडन के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । बताया जा रहा है कि इस मामले में सुलह कराने के इरादे से महिला पुलिस ने दोनों को परामर्श केंद्र में भी बुलाया था, लेकिन समझाइश से बात नहीं बनी। इसका भी कोई असर चुन्नीलाल टंडन पर नहीं हुआ और उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि इस संबंध में असिस्टेंट रजिस्ट्रार का पक्ष नहीं आया है। इसलिए सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल अटल विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठा पूर्ण संस्थान के असिस्टेंट रजिस्ट्रार जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने वाले अधिकारी के खिलाफ ऐसे गंभीर आरोप लगने के बाद संस्थान की छवि दागदार जरूर हो रही है। जिस पर प्रबंधन को त्वरित फैसला करने की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...