अंतरराष्ट्रीय

कोई चाहे ना चाहे धारा 370 तो हटेगी ही,इस अस्थायी प्रावधान से जम्मू-कश्मीर की जनता सात दशकों से नुकसान झेल रही है।

एजेंसी

भाजपा ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हर हाल में हटेगी। बता दें कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू में पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहे जितने भी मजबूत हो जाएं, लेकिन जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकते।

भाजपा के कश्मीर मामलों के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी कुमार चरंगू ने शनिवार को चाय पर चर्चा के दौरान कहा कि इस समय ये मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन इस पर कानूनी, राजनीतिक और संवैधानिक मसलों पर अपना पक्ष रखने का दायित्व निभाएगी।

चरंगू ने कहा कि भारतीय संविधान के इस अस्थायी प्रावधान से जम्मू-कश्मीर की जनता सात दशकों से नुकसान झेल रही है। इसी प्रावधान ने जम्मू-कश्मीर की जनता में विभाजन कर दिया। राज्य के दो हिस्सों में नफरत पैदा की और इससे राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक कार्यों में भेदभाव हो रहा है।

चरंगू ने कहा कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला को राज्य और देश के नए राजनीतिक हालात को समझने में शायद कुछ समय लगेगा। चरंगू ने कहा कि 35ए को भाजपा जल्द हटाएगी। जहां तक अनुच्छेद 370 का सवाल है, भाजपा स्पष्ट कर देना चाहती है कि जिस दिन पार्टी के पास संसद के दोनों हाउस में अनिवार्य नंबर आ गए तो उस दिन इसे भी खत्म कर दिया जाएगा। कश्मीर के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से घाटी के युवाओं को लोकसभा चुनाव में आए जनादेश का मतलब समझाने की अपील करते हुए चरंगू ने कहा कि जिन लोगों ने बंदूक उठाई है, उन्हें बिना शर्त आत्मसमर्पण करके शांति प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए। सरकार हर हाल में अपनी नीति को प्रभावी बनाएगी। हमारी नीति स्पष्ट है कि जो बंदूक उठाएगा, मिटा दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं...