बिलासपुर

भक्ति और सेवा का संगम: समाजसेवी प्रवीण झा ने माँ महामाया के किए दर्शन… मार्ग में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर जताई आस्था

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नवरात्र महापर्व के अवसर पर शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी प्रवीण झा ने अपने पूरे परिवार सहित माँ महामाया के पावन दरबार में पहुँचकर विशेष पूजन-अर्चना की।  मंदिर आरती और दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच झा परिवार नतमस्तक हुआ और माँ महामाया से सुख-समृद्धि एवं समाज के मंगल की कामना की। पूजन उपरांत उन्होंने मंदिर में पहुंचने वाले भक्तजनों को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण किया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया और माँ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर प्रवीण झा ने कहा “माँ महामाया के दरबार में आकर अद्भुत शांति और ऊर्जा मिलती है। माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है।”

नैला और डोंगरगढ़ दर्शन

माँ महामाया मंदिर के दर्शन उपरांत झा परिवार ने नैला स्थित दुर्गा पंडाल पहुँचकर पूजा-अर्चना की। वहाँ समिति सदस्यों और श्रद्धालुओं से भेंट कर उन्होंने नवरात्र की शुभकामनाएँ दीं। इसके साथ ही परिवार ने डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा “डोंगरगढ़ आकर हर बार आत्मिक संतोष और नई शक्ति का अनुभव होता है। माँ बम्लेश्वरी की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।”

शहर की समितियों में सहभागिता

नवरात्र पर्व के दौरान प्रवीण झा परिवार सहित शहर की विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों में भी सम्मिलित हुए। बहतराई स्टेडियम, सरकंडा सार्वजनिक दुर्गा पूजा, प्रगति संघ काली बाड़ी छत्तीसगढ़ दुर्गा उत्सव समिति, जबड़ा पारा मध्य नगरी दुर्गोत्सव समिति, मध्य नगरी चौकविकासशील दुर्गा उत्सव समिति, जूनी लाइन नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति साईं परिसर सांस्कृतिक एवं पूजा समिति, श्रीकांत वर्मा मार्ग नव प्रभात दुर्गा उत्सव समिति,हर स्थान पर उन्होंने माता के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की, समिति पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से भेंट की और सामूहिक आरती में भाग लिया।

समाज के लिए संदेश

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। जगह-जगह लोगों ने झा परिवार का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त करने की भावना से उनके साथ जुड़ते गए। प्रवीण झा ने कहा “नवरात्र केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सेवा का अवसर है। माँ दुर्गा की कृपा से हम सबके जीवन में शांति और उन्नति बनी रहे।”

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...