बिलासपुर

सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के आसमां सिटी से स्कूल जाने निकले 55 वर्षीय शिक्षक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। शिक्षक के अचानक गायब होने से परिवार परेशान है। पत्नी ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताते हुए सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आसमां सिटी निवासी संध्या शुक्ला के पति संजय शुक्ला 55 वर्ष शासकीय प्राथमिक शाला पंडरभट्ठा में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। 4 नवंबर की सुबह करीब 11:30 बजे वे आसमां सिटी स्थित अपने घर से मुंगेली जिले के ग्राम पंडरभट्ठा स्कूल जाने के लिए निकले थे। गृह ग्राम होने के कारण वे वहीं रुक गए थे। 5 नवंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने फोन कर पत्नी को घर लौटने की जानकारी दी। शाम 6:42 बजे दोबारा फोन कर बताया कि वे आसमां सिटी के शिव मंदिर के पास पहुंच गए हैं और कुछ देर में घर आ जाएंगे। इसके बाद वे घर नहीं पहुंचे।काफी देर तक इंतजार करने के बाद पत्नी शिव मंदिर तालाब के पास और आसपास उनकी तलाश करने पहुंचीं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो फोन बंद मिला। संजय शुक्ला की लंबाई करीब 5.4 फीट, रंग सांवला और चेहरा गोल है। वे काले रंग की जींस, पीले रंग की फुल शर्ट और पावर वाला चश्मा पहने हुए हैं। पुलिस गुमशुदा शिक्षक की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे...