बिलासपुर

शहर में फिर चाकूबाजी की घटना…मामूली बात पर युवक ने मारा चाकू, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र में बीती रात 9:30 बजे के करीब खाना खाने जा रहे दो दोस्तों के साथ विवाद करते हुए एक युवक ने उनपर चाकू से हमला कर दिया है, जिससे लहूलुहान युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वही पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में स्पेशल प्रोग्राम एसोसिएट अतुल कुमार बीती रात अपने कोरबा के दोस्त गजेंद्र ध्रुव जो मुंगेली में खेल शिक्षक है के साथ बाइक पर खाना खाने बड़ी कोनी जा रहे थे, तभी एक बुलेट सवार युवक बगल से लापरवाही पूर्वक उन्हें कट मारते आगे निकला जिसे ठीक से गाड़ी चलाने पीड़ितों ने आवाज लगाई, जिस पर अपनी बुलेट क्रमांक CG10AW8193 को सड़क पर खड़ी कर युवक आया और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा, जब पीड़ितों ने उसका विरोध किया तो उसने चाकू निकालकर गजेंद्र ध्रुव पर जानलेवा हमला कर दिया, चाकू लगते हुए गजेंद्र लहूलुहान हो गया और मौके पर भीड़ जुट गई, इस बीच आरोपी भाग निकला वही घायल को हॉस्पिटल पहुँचाया गया, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी का अंकित यादव है जो देवनगर बड़ी कोनी में रहता है। घायल को भर्ती कराकर प्रार्थी अतुल कुमार ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अंकित यादव के खिलाफ धारा

118(1)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल...