जांजगीर चाँपा

किसान की खून से लथपथ मिली लाश…पास ही मिला टूटा हुआ डंडा, रंजिशवश हत्या की आशंका

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिले के हसौद थाना क्षेत्र में एक अधेड़ किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह नग्न हालत में घर से एक किमी दूर मेन रोड पर पड़ा मिला है। सुबह लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही पुलिस को टूटे हुए डंडे पड़े मिले हैं। हालांकि अभी तक अधेड़ के कपड़े नहीं मिल सके हैं।

आशंका है जताई जा रही है कि किसी रंजिश वश विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुजियाबोर निवासी परदेशी सोनी (55) पुत्र बुड़गा सोनी खेती-किसानी करता था। उसका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह मेन रोड पर नग्न हालत में पड़ा मिला है। पूरे शरीर पर डंडे से पीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
10 हजार मानदेय में बढ़ा काम का बोझ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 11... बिलासपुर: छेड़छाड़ की शिकायत पर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता जगत ने एसपी को सौंपा आवेदन...पुरानी रंजि... उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म...