बिलासपुर

जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब्त!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सकरी थाना पुलिस ने ग्राम जोंकी स्थित सतानंद प्लाट के पास सार्वजनिक स्थान पर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 16 हजार 300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फट्टी और एक जली हुई मोमबत्ती जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को सकरी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर निकले थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जोंकी के सतानंद प्लाट के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश की पत्तियों से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 10 लोगों को पकड़ लिया गया।

बिलासपुर और मुंगेली जिले के आरोपी शामिल

पकड़े गए आरोपियों में मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), जितेंद्र कौशिक (32), आनंद पटेल (42), आकाश रजक (23), श्रवण कुमार केंवट (39) और रामायण पटेल (30) शामिल हैं। ये सभी बिलासपुर के मंगला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। वहीं, दसवें आरोपी सरजू पटेल (51) का निवास ग्राम बरेला, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली बताया गया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और नकदी जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल कोटा: शिवतराई जंगल में खौफनाक वारदात! बाइक से बांधकर युवक को जलाने की आशंका... अधजली लाश मिलने से सन... बिलासपुर: प्रेम विवाह की रंजिश में खूनी हमला...बहन के पति पर भाई ने बरसाए चाकू, मां-बेटी भी हुए घायल... 21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, अब रकबे के हिसाब से मिलेगा प्रोत्साहन...भाजपा ने सरकार के फैसले को बत... सीपत:- गुड़ी गौठान बना मवेशियों का कब्रिस्तान! 100 से अधिक मौतों का दावा, गौठान में जिंदगी नहीं, मौत...