सीपत

सीपत:- गुड़ी गौठान बना मवेशियों का कब्रिस्तान! 100 से अधिक मौतों का दावा, गौठान में जिंदगी नहीं, मौत बांट रही व्यवस्था!

उदय सिंह

बिलासपुर – गौवंश संरक्षण के नाम पर गांवों में गौठान बनाकर सरकारी व्यवस्था ने बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय देने का दावा किया, लेकिन सीपत तहसील के ग्राम गुड़ी में सामने आई तस्वीर इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। लिमहाईपारा स्थित पंचायत गौठान में सैकड़ों मवेशियों को रखने के बाद उनकी देखरेख, चारा-पानी और उपचार की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गौठान में अब तक 100 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। वहीं सरपंच मृत मवेशियों की संख्या करीब 50 बता रहे हैं। मौतों के आंकड़े में इतना बड़ा अंतर ही मामले की निष्पक्ष जांच की जरूरत को उजागर करता है।

ग्राम पंचायत गुड़ी के सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू ने किसानों की फसलों को मवेशियों से बचाने के उद्देश्य से गांव के सैकड़ों मवेशियों को गौठान में रखवाया है। ग्रामीण परमेश्वर साहू के मुताबिक, गांव में करीब 1200 राशन कार्डधारियों से गौठान में रखे मवेशियों की व्यवस्था के नाम पर 100-100 रुपये वसूले गए। यदि यह राशि वास्तव में मवेशियों के चारा-पानी और देखरेख के लिए ली गई थी, तो फिर गौठान में पर्याप्त भोजन और पानी की व्यवस्था क्यों नहीं दिखाई दे रही? वसूली गई रकम का हिसाब कौन देगा और उसका उपयोग किस मद में किया गया?मवेशियों की मौत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने और मृत पशुओं को खुले में फेंके जाने से दुर्गंध फैलने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इससे न केवल पशुओं की दुर्दशा, बल्कि आसपास के लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंची या नहीं? यदि सूचना दी गई थी, तो जनपद पंचायत और पशु चिकित्सा विभाग ने समय रहते निरीक्षण कर हालात सुधारने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए?

सरपंच ने बीमारी बताई, डॉक्टर नहीं पहुंचने का आरोप


सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू का कहना है कि गौठान की व्यवस्था गांव के लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है, उनकी व्यक्तिगत व्यवस्था नहीं। यहां सीपत, नरगोड़ा, हिंडाडीह सहित आसपास के गांवों के मवेशी भी रखे गए हैं। उन्होंने पशु विभाग के डॉक्टर को सूचना देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। सरपंच के अनुसार मवेशियों की मौत खुरहा-चपका जैसी बीमारी से हो सकती है। उन्होंने 100 से अधिक मौतों के ग्रामीणों के दावे को खारिज करते हुए संख्या करीब 50 बताई है।

आखिर कब तक जिले में बेजुबानों की ऐसी दुर्दशा?


गुड़ी गौठान की स्थिति केवल मवेशियों की मौत का मामला नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, पंचायत की जवाबदेही और विभागीय निगरानी की परीक्षा है। जब सैकड़ों मवेशियों को एक जगह रखा गया, तो उनकी क्षमता, चारा-पानी, उपचार और नियमित निरीक्षण की जिम्मेदारी किसकी थी? मौतों की वास्तविक संख्या सामने लाने के लिए प्रशासन कब जांच कराएगा? ग्रामीणों से वसूली गई राशि का हिसाब कब सार्वजनिक होगा? आखिर कब तक जिले में योजनाएं कागजों पर बेहतर और जमीन पर बदहाल रहेंगी? बेजुबानों की मौत पर अब आश्वासन नहीं, जवाबदेही और कार्रवाई जरूरी है।

error: Content is protected !!
Letest
21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, अब रकबे के हिसाब से मिलेगा प्रोत्साहन...भाजपा ने सरकार के फैसले को बत... सीपत:- गुड़ी गौठान बना मवेशियों का कब्रिस्तान! 100 से अधिक मौतों का दावा, गौठान में जिंदगी नहीं, मौत... 10 हजार मानदेय में बढ़ा काम का बोझ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 11... बिलासपुर: छेड़छाड़ की शिकायत पर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता जगत ने एसपी को सौंपा आवेदन...पुरानी रंजि... उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह...