बिलासपुर

21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, अब रकबे के हिसाब से मिलेगा प्रोत्साहन…भाजपा ने सरकार के फैसले को बताया किसान हितैषी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – किसानों को धान बेचने की मात्रा की बाध्यता से राहत देने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब किसानों को प्रति एकड़ एक समान आदान सहायता राशि के रूप में 13,839 रुपये दिए जाएंगे। इससे किसानों को अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार धान बेचने की स्वतंत्रता मिलेगी तथा कम मात्रा में धान विक्रय करने पर भी निर्धारित प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सकेगा। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान उपार्जन के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर के अंतर की राशि का भुगतान किया जाता था। नई व्यवस्था में प्रति एकड़ एक समान सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए किसी निश्चित मात्रा की बाध्यता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने, आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने और खेती-किसानी को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम कदम है। साथ ही किसानों को धान के अलावा दूसरी लाभकारी फसलों की ओर बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री चंदेल ने बताया कि अन्य फसल लेने वाले किसानों के लिए भी प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है। योजना के तहत कुछ फसल श्रेणियों में सहायता राशि 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ किए जाने का प्रावधान है। वहीं दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलें लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इन योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में किसान पंजीयन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से 2025 तक खरीफ फसल के लिए प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को 35,904 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। गन्ना किसानों के हित में उपार्जन दर 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल की गई है। प्रदेश के चार शक्कर कारखानों से जुड़े किसानों को रिकवरी प्रतिशत के अनुसार भुगतान और अंतर की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी गई है। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री राकेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी केके शर्मा, जिला मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, अब रकबे के हिसाब से मिलेगा प्रोत्साहन...भाजपा ने सरकार के फैसले को बत... सीपत:- गुड़ी गौठान बना मवेशियों का कब्रिस्तान! 100 से अधिक मौतों का दावा, गौठान में जिंदगी नहीं, मौत... 10 हजार मानदेय में बढ़ा काम का बोझ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, 11... बिलासपुर: छेड़छाड़ की शिकायत पर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता जगत ने एसपी को सौंपा आवेदन...पुरानी रंजि... उधारी के विवाद ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, शराब के नशे में विवाद...पति ने बांस के डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला, आरोपी पति गिरफ्तार स्नैपचैट की दोस्ती बनी लूट का जाल.. युवती ने मिलने बुलाया और चाकू की नोक पर युवक से 60 हजार और सोने ... जबरन गर्भपात का मामला: पति और डॉ उज्जवला कराड़े पर एफआईआर दर्ज...सास, ससुर और ननद को सहआरोपी बनाने की... तीन महीने से बंद मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट... 500 मीटर पैदल चलने को मजबूर मरीज... 700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह...