बिलासपुर

VIDEO: आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों का स्कूल को नही हुआ भुगतान…परीक्षा में बैठाने से स्कूल ने किया इंकार… अब बेबस बच्चे और पालक पहुँचे कलेक्टर के पास

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर शुक्रवार को लाल खदान के स्कूली बच्चों ने जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जहा उन्होंने लाल खदान स्थित होली क्रॉस स्कूल प्रबंधन द्वारा परीक्षा में नही बैठने की शिकायत जिला कलेक्टर सौरभ कुमार से की है। दरअसल होली क्रॉस स्कूल में पूर्व में करीब 32 बच्चों को अलग अलग कक्षाओं में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश दिया गया था। बताया जा रहा है कि इन बच्चों के फीस का भुगतान विगत 3 वर्षों से शासन द्वारा नहीं किया गया है लिहाजा स्कूल प्रबंधन ने इन बच्चों को आगामी परीक्षा में बैठाने से मना कर दिया है जिससे हताश अभिभावक और बच्चो ने न्याय की गुहार जिला कलेक्टर सौरभ कुमार से लगाई है। स्कूली बच्चों ने कलेक्ट्रेट के सामने बीच सड़क पर बैठकर अपनी मजबूरी जाहिर की है।

मिली जानकारी के अनुसार होली क्रॉस स्कूल अल्प संख्यक स्कूल है। जिसे पूर्व में आरटीई के क्राइटेरिया से अलग कर दिया गया था जिस वजह से उक्त स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों के फीस का भुगतान शासन द्वारा नहीं हो सका है शिक्षा विभाग के इस निर्णय से जिले के करीब 10 अल्प संख्यक स्कूलों में पढ़ रहे आरटीई के तहत बच्चो के सामने बड़ी समस्या आन पड़ी है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग के आला अफसर भी सालो से केवल मौखिक रूप से मामले की खानापूर्ति करते है। अब जब मामले में स्कूल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए तो मजबूर अभिभावकों और बच्चो को धरना देना पड़ रहा है। इधर इस मामले में जिला कलेक्टर सौरभ ने तत्काल ही जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्यवाही के निर्देश देते हुए स्कूल प्रबंधन को तलब करने कहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे... शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक...