रतनपुर

लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीण हुआ घायल…..बस्ती तक पहुँचने का खतरा

जुगनू तम्बोली


रतनपुर– कोटा क्षेत्र के भैंसाझार चाम्पी क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब एक तेंदुए ने जंगल मे लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण पर हमला कर दिया, ग्रामीण नारद राज किसी तरह उससे बच पाने में सफल हो गया पर तेंदुवे के हमले से नारद खून से लथपथ हो गया है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसाझार निवासी नारायण राज का भाई नारद राज आज पास ही चाम्पी जंगल की ओर लकड़ी लेने गया था, जहां पहले से घात लगा के बैठे तेंदुवे ने उस पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले से चीख पुकार मचाने और अपने बचाव में डंडे से हमला करने पर तेंदुवा भाग तो गया लेकिन नारद को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। ग्रामीण पर तेंदुए के हमले की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है, लोग बस्ती में भी निकलने से डर रहे है, जिन्होंने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई है हालांकि यह क्षेत्र वन विकास निगम के अंतर्गत आता है, लिहाज़ा वन विभाग ने उन्हें भी जानकारी दे दी है, ताकि किसी और ग्रामीण पर हिंसक पशु हमला न करें।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...