बिलासपुरशिक्षा

अटल विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस, नए भवन में पौधारोपण के साथ कई एकेडमी का आयोजन भी संपन्न

आलोक

25 जून 2012 को बिलासपुर विश्विद्यालय की स्थापना की गई थी। जिसके बाद पिछले वर्ष ही विश्विद्यालय का नाम अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय रखा गया है। मंगलवार को विश्विद्यालय को स्थापित हुए साथ साल पूरे हो गए। वही विश्विद्यालय के द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। विश्विद्यालय प्रबंधन ने सुबह कोनी स्थित विश्विद्यालय की नई बिल्डिंग में पौधरोपण किया।

इस दौरान नीम,बरगद,अशोक,आम,अमरूद सहित सीसम के पेड़ लगाए गए। क्योकि विश्विद्यालय की बिल्डिंग को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लिहाज़ा तब तक पौधे भी बड़े हो जाएंगे। इसके बाद विश्विद्यालय की शिक्षा को लेकर रूपरेखा तय करने को लेकर ब्रेन स्ट्रोमिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यपाम की सचिव उमा देवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिन्होंने उपस्थित प्राचार्यो और विद्याथियों को भविष्य की शिक्षा और डिजिटल होते शिक्षा के प्रति जानकारी दी।

क्योकि व्यपाम अपनी परीक्षाओं को पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित करता है लिहाज़ा विश्विद्यालय को भी ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली की जानकारी देने मदद करेगी। इस वर्ष की विश्विद्यालयन शिक्षा को लेकर विश्विद्यालय ने काफी नई व्यवस्था की है। जिसके तहत नए कोर्स के साथ कुपोषण और टीबी के बच्चो को विश्विद्यालय प्रबंधन गोद लेगा। वही उनकी समूची व्यवस्था विश्विद्यालय प्रबंधन के द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला के संबंध में जानकारी देते हुए विश्विद्यालय के कुलपति ने बताया कि विश्विद्यालय हमेशा नई सोच और नए शिक्षा प्रणाली को ग्रहण कराने पर विस्वास रखता आया है। जिसके मद्देनज़र यह कार्यशाला विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालयों के लिए भी काफी लाभदायक रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...