मुंगेली

फरार कैदियों का कोई सुराग नही, भागने में किसने की मदद……..कैसे घटी घटना बड़ा सवाल

डेस्क

मुंगेली- उपजेल मुंगेली से फरार चारों कैदी खूंखार अपराधों के लिए यहाँ थे, जिनकी सुनवाई अदालत में चल रही थी, चारों कैदियों ने बड़े ही आसानी से जेलब्रेक की घटना को अंजाम दिया है, जो कि कई बड़े सवालों को जन्म दे रहा है। आखिर किसकी सहायता से चारो फरार हुए, किसने उन्हें संसाधन उपलब्ध कराए और मौके की जानकारी दी। साथ ही संगीन अपराधों के लिए जेल में बंद कैदियों को एक ताले के भरोसे कैसे छोड़ दिया गया था। मुंगेली जेलब्रेक घटना की खबर पूरे प्रदेश में फैल चुकी है वहीँ पुलिस को फ़रार चारों कैदियों को पकड़ने लगा दिया गया है, वही प्रारम्भिक कार्रवाई में जेल प्रशासन ने दो आरक्षक चेतन साहू और कमल साहू को निलंबित कर दिया है।

लेकिन सवाल अब भी यह है कि जिस कपड़ो के सहारे कैदी चार दीवारी से कूद कर भागे है वह कैसे उन तक पहुँची। शनिवार की दोपहर जेल उप अधीक्षक एस एस तिग्गा और मूँगेली कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने उपजेल पहुँचकर घटना की जानकारी ली है। वही आपको बता दें कि जिस तरह से जेलब्रेक की घटना को चार कैदियों के द्वारा अंजाम दिया गया है।

इससे कहीं ना कहीं प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है। फरार कैदियों को पकड़ने जेल प्रशासन ने उनकी फोटो जारी कर दी है, जिसके सहारे उनकी तलाश की जा रही है। कैदियों में तरूण केंवट, बेलगहना बिलासपुर, धीरज, रीवा एमपी, सुरेश पटेल ,जरहागांव मुंगेली और ईदल लोरमी जिला मुंगेली है, जो संगीन अपराधों के लिए यहाँ थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...