क्राईमबिलासपुर

सिंघम रिटर्न्स ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनकर लौटे इरफान खान

डेस्क

बिलासपुर को बेहतर समझने वाले पुलिस अधिकारी इरफान खान की पदस्थापना एक बार फिर बिलासपुर में हुई है। इरफान खान बिलासपुर को जितना बेहतर समझते हैं, यहां की जनता भी उन्हें उतना ही समझ पाती है। यही वजह है कि बिलासपुर में उनका कार्यकाल काफी प्रभावित करने वाला रहा है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए एक बार फिर उनकी बिलासपुर में वापसी हुई है। इस बार इरफान खान ट्रैफिक विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनकर लौटे हैं । वे इससे पहले भी बिलासपुर में ट्रैफिक डीएसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बिलासपुर उनके लिए जाना पहचाना शहर है और वे लोगों से भी वाकिफ है। इसलिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए उन्हें शहर को नए सिरे से समझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मीडिया के साथ भी इरफान खान के हमेशा बेहतर तालुकात रहे हैं। सन 1988 के दौर से ही वे पत्रकार संघ के साथ जुड़े रहे हैं । गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने हालांकि यह कहा कि बिलासपुर में अभी भी लोगों में जागरूकता की कमी है, इसके लिए वे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों के लिए जारी प्रीपेड बूथ संचालन की व्यवस्था ठंडे बस्ते में चले जाने को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसे वापस बहाल करने का दावा किया। इरफान उल रहीम खान के बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस में पदस्थापना से उम्मीद की जा रही है कि बिलासपुर में यातायात की व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। वही इरफान खान भी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार उनका कार्यकाल बेदाग रहे और वे किसी विवाद का हिस्सा ना बने। बिलासपुर के साथ जहां उनकी अच्छी यादें जुड़ी हुई है वहीँ कुछ ऐसी टिस भी है जिन्हें शायद वे कभी याद नहीं करना चाहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज