क्राइमबिलासपुर

कम समय में रकम डबल होने की लालच में कर दिया निवेश और फिर हो गया ठगी का शिकार

डेस्क

मीडिया द्वारा लगातार सतर्क करने और समाचार प्रकाशित, प्रसारित करने के बावजूद अभी लोग रकम दोगुना होने की लालच में अपने खून पसीने की कमाई गवा रहे हैं। ऐसा ही कुछ बिलासपुर इंदिरा विहार तार बाहर में रहने वाले मितेश चौकसे के साथ भी हुआ । मितेश का संपर्क मध्यप्रदेश की एक कंपनी में काम करने वाले अतुल यादव से हुआ था। जिसने उसे बताया था कि उसकी कंपनी में रकम निवेश करने पर बहुत ही कम समय में रकम दुगनी लौटाई जाती है। कम समय में रकम दोगुनी होने की लालच में आकर नितेश चौकसे ने अतुल यादव के खाते में 12 लाख रुपए जमा कर दिए। मियाद पूरी होने पर उसे एहसास हुआ कि उसने झांसे में आकर गलत जगह रकम निवेश कर दी है। जिसके बाद वहां अतुल यादव से रकम वापस मांगने लगा, लेकिन छतरपुर मध्य प्रदेश में रहने वाला अतुल यादव रकम वापस करने में आनाकानी करता रहा। लिहाजा 4 मई को मितेश चौकसे ने तार बाहर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी अतुल यादव फरार हो गया और रिश्तेदारों के यहां छुपता फिरता रहा। इसी दौरान साइबर सेल को पता चला कि आरोपी अतुल यादव छतरपुर इलाके में मौजूद है। तत्काल एक टीम बनाकर मध्य प्रदेश के छतरपुर भेजी गई, जहां अतुल यादव अपने ही घर पर छुपा हुआ मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने के बाद अतुल यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मितेश चौकसे जैसे लोग आम लोगों के लिए सबक है जो लालच में पड़कर अपने खून पसीने की कमाई ठगों को सौंप देते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...