बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर :- जिले में रविवार को 88 नए मरीज़ो की पहचान, शहरीय और ग्रामीण क्षेत्र दोनों स्थानों से सामने आ रहे मामले….कोरोना संक्रमण से मौत के मामलों में आई कमी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में रविवार को 88 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ो की पहचान हुई हैं। जो बर्जेस स्कूल, गंगा नगर, विनोबा नगर, नेहरू नगर, मसिह टेंट हाउस, 27 खोली, चिल्हाटी, मंगला, परसदा, आरके नगर, राजकिशोर नगर, गंगा नगर, करगी रोड, तखतपुर, बेलतरा, तिफरा, सरकंडा, छोटी कोनी, कुदुदंड, होटल टाउन, उज्जल नगर, तिफरा, विद्या नगर, जूना बिलासपुर सहित शहर के विभिन्न स्थानों से मिले है, इनमें सबसे ज्यादा 54 मरीजों की पहचान शहरीय क्षेत्र से हुई है, वहीं चार ब्लॉक से 34 लोग कोविड की चपेट में आए हैं। नए मरीजों को मिलाकर कुल मरीजों की सख्या 13059 हो गई है। रविवार को दिनभर में 283 मरीजों ने एक साथ कोरोना को मात दी तो रिकवरी दर 87 फीसदी पहुंच गई। अब जिले में ठीक होने वालों की संख्या 11416 हो गई है। वर्तमान में 1418 लोग कोविड की चपेट में हैं, जिनका होम आइसोलेशन और अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कोरोना से एक की मौत, मौत के मामलों में आ रही कमी..

जिले में कोरोना से रविवार को एक मरीज ने दम तोड़ा है। जिसे मिलाकर जिले में अब तक 225 मरीजों की मौत हो चुकी है। अपोलो में 30 अक्टूबर से भर्ती कोनी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग ने रविवार को दोपहर 12 बजे दम तोड़ा दिया।

error: Content is protected !!
Letest
तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ...