बिलासपुररेलवे

समपार फाटक बंद करने की प्रक्रिया में तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़ता भारतीय रेल

डेस्क

संपूर्ण भारतीय रेलवे के ब्राड गेज लाइनों पर स्थित मानवरहित समपार फाटको को जनवरी’ 2019 तक ख़त्म कर दिया गया है । इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्थित मानवरहित समपार फाटको का उन्मुलन रेलवे बोर्ड के द्वारा दिये गए लक्ष्य समय के पूर्व किया जा चुका है । साथ ही साथ मानव युक्त समपार फाटको को भी रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज एवं सब-वे आदि के निर्माण के पश्चात तेजी से ख़त्म किया जा रहा है । संपूर्ण भारतीय रेलवे नेटवर्क में होने वाली दुर्घटनाओं में से लगभग 40 प्रतिशत से भी अधिक दुर्घटनाएँ रेलवे समपार फाटको पर घटित होती है ।

अभी-अभी समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान संपूर्ण भारतीय रेलवे में 1477 रोड ओवर ब्रिज व रोड अंडर ब्रिज के निर्माण किये गए तथा 1500 रोड ओवर ब्रिज व रोड अंडर ब्रिज के निर्माण का लक्ष्य वर्ष 2019-20 में रखा गया है, जिसमे से 195 रोड ओवर ब्रिज व रोड अंडर ब्रिज का निर्माण मई’ 2019 महीने तक किया जा चुका है । इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कुल 19 मानव युक्त समपार फाटकों का उन्मुलन इनके जगह 10 रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज तथा सब-वे आदि के निर्माण के पश्चात किया गया है, जिसमे बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत 06, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 09 तथा नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत 04 समपार फाटक शामिल है । इसी प्रकार वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 54 समपार फाटकों (बिलासपुर रेल मंडल – 30, रायपुर रेल मंडल – 09 तथा नागपुर रेल मंडल – 15 ) को लगभग 173 करोड़ रुपए की लागत से स्थायी वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था के निर्माण के पश्चात बंद करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमे से 10 जगहों पर आरओबी/आरयूबी/लो हाइट सब-वे का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है एवं जल्द ही इन जगहों पर स्थित समपार फाटकों को बंद करने की प्रक्रिया पुरी की जाएगी ।साथ ही साथ भारतीय रेलवे के द्वारा सभी रेलवे जोन के अंतर्गत अवस्थित मुख्य रेल लाइन खंडो पर स्थित सभी मानवयुक्त समपार फाटकों को स्थायी वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था उपरांत जल्द से जल्द बंद करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हावड़ा – मुंबई मेन लाइन पर अवस्थित कुल 193 मानवयुक्त समपार फाटकों को इनके स्थान पर आरओबी/आरयूबी/लो हाइट सब-वे आदि के निर्माण पश्चात अगले 4 वर्षों में उन्मुलन करने का लक्ष्य रखा गया है।

समपार फाटकों द्वारा आवागमन करने वाले सड़क मार्ग के मुसाफिरों के लिए रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज तथा सीमित उंचाई के पुल आदि के निर्माण के पश्चात निश्चित ही इन समपार फाटको की समाप्ति से ट्रेनों की गति में वृद्वि एवं समपार पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

error: Content is protected !!
Letest
जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स...