छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिजली बिल आधा होने से बहुत राहत मिली है,सब्जी व्यवसायी कंचन और सरोज को

डेस्क

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली खपत होने पर बिजली बिल आधा करने के निर्णय से बिलासपुर शहर के चांटीडीह क्षेत्र में रहने वाले गरीब सब्जी व्यवसायी कंचन, सरोज, श्यामा बाई, रिटायर्ड कर्मचारी लखन, निर्मल, हरिप्रसाद आदि को बहुत राहत मिली है। बिजली बिल की बचत से अब वे अन्य जरूरतों पर भी पैसे खर्च कर पायेंगे।

चांटीडीह निवासी सरोज बाई और कंचन बाई साप्ताहिक हाॅट बाजारों में सब्जी बेचने का व्यवसाय करती हैं। बड़ा परिवार होने से उनके घर का खर्च भी इससे मुश्किल से चलता है। ऊपर से हर माह भारी बिजली बिल ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थी। अब विगत दो माह से उनका बिजली बिल आधा हो गया है। पहले औसत 2 सौ यूनिट बिजली खपत पर उन्हें हजार रूपये से ज्यादा बिजली बिल भुगतान करना पड़ता था। लेकिन विगत दो महीने से उसने लगभग 170 रूपये से ज्यादा बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है।

सब्जी का व्यवसाय करने वाली श्यामा बाई साहू के घर भी पहले हर माह डेढ़ हजार रूपये से ज्यादा का बिजली बिल आता था। दो माह से इतनी ही बिजली खपत पर उसका बिल 7 सौ रूपये तक ही आ रहा है। श्यामा बाई भी अब राहत महसूस कर रही है। रिटायर्ड बैंककर्मी लखन लाल यादव ने बताया कि उसे भी हर माह 2 हजार रूपये से भी ज्यादा बिजली बिल पटाना पड़ता था। लेकिन अब हजार रूपये तक ही आता है। सरकार के फैसले ने उसे इस भीषण गर्मी में बड़ी राहत दी है। अब ज्यादा बिजली बिल पटाने की चिंता से मुक्त होकर वह और उसका परिवार कूलर एवं पंखे की हवा ले रहा है। चांटीडीह के ही रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मी निर्मल दास, हरिप्रसाद मिश्रा आदि ने भी सरकार के बिजली बिल आधा करने के निर्णय को राहत भरा निर्णय बताया।

सरकार के निर्णय से बिलासपुर शहर के लगभग 63 हजार घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं। उन्हें 400 यूनिट तक बिजली की खपत पर 5.30 रूपये की जगह पर केवल 2.57 रूपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का भुगतान करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर,