कोरबा

विवाद पर भाई के सिर पर हुआ खून सवार..बहन पर कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट, घटना के बाद आरोपी फरार

दुर्गेश मरावी

कोरबा – किसी बात को लेकर उपजे विवाद के बाद तैश में आकर भाई ने अपनी ही बहन के गले पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।हत्या की वारदात की यह घटना चैतमा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामाकछार के आश्रित गांव तेलसरा की है, जो जिले का सरहदी क्षेत्र भी है। जानकारी के अनुसार तेलसरा के लाल मिट्टी मोहल्ले में रहने वाला दादन राम की बेटी गीता पंडो का ससुराल भी इसी गांव में है। रविवार की दोपहर गीता का भाई चेतराम पंडो उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तैश में आकर चेतराम ने अपनी ही बहन गीता के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस हमले से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर चैतमा चौकी पुलिस की टीम गांव पहुंची। घटना के बाद से फरार आरोपी की पुलिस को तलाश है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...