छत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली में भी गरिमामय समारोह में ध्वजारोहण कृष्णा बघेल ने फहराया तिरंगा

मुंगेली के विकास की दिखी झांकी

मुंगेली आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली-70वां गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हर्षोल्लास उमंग एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा बघेल ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्री डी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर साथ थे। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। हर्ष के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया। जिला पुलिस बल, जिला होम गार्ड, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. एवं स्काउट गाइड के छात्रों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि ने परेड कामाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात् शहीदों के परिजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। 10 शालाओं के लगभग एक हजार बच्चों द्वारा आकर्षक सामूहिक पी.टी. का प्रदर्शन किया गया।
साथ हीआकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति में डी.एस.ई. स्कूल लोरमी, शा.उ.मा.शाला करही, शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय मुंगेली, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चातरखार, अनुसूचित जाति बालक क्रीड़ा परिषद स्कूल मुंगेली के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...