बिलासपुर

पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर जानलेवा हमला करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार…पुलिस घेराबंदी कर लिया कब्जे में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा राम मंदिर के पास 2 आरोपियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर 2 युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया दिया था, मामले में पीड़ित युवकों की शिकायत पर पुलिस अपराध कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी, जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है की सोनू यादव और विकास कश्यप जो गैरेज में काम करते हुए 14 मई को किसी काम से शहर की ओर आ रहे थे, तभी मुकेश कश्यप के द्वारा फोन कर जरूरी काम है कहकर राम मंदिर के पास बुलाया जहा पहुंचते ही, आरोपी मुकेश कश्यप और राकेश कश्यप लकड़ी के गत्ते और बेल्ट से मारते हुए पुलिस की मुखबिरी करता है तुझे जान से मार देंगे करके जानलेवा हमला किया, जिससे विकास और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई। जिनके द्वारा आरोपी राकेश कश्यप और मुकेश कश्यप को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी व सोनू यादव के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये। प्रकरण के दोनो आरोपी से घटना मे प्रयुक्त लकडी का गुटखा व बेल्ट जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक भारती मरकाम, सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम, प्रवीण पाण्डेय, आरक्षक केशव मार्को व विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी