बिलासपुर

राजीव गांधी न्याय योजना की अंतिम किश्त जारी…जिला सहकारी बैंक के माध्यम से होगा 47 करोड़ 26 लाख रुपये का भुगतान,

रमेश राजपूत

बिलासपुर –  जिले के 90 हजार 854 किसानों के बैंक खाते में आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 47 करोड़ 26 लाख 17 हजार रुपये जमा कर दिये गये हैं । छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के अनुरूप इस मार्च माह में न्याय योजना की चौथी व अंतिम किश्त का भुगतान किया गया है। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा किसानों के खाते में यह राशि जमा कर दी गई है।मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के 19 लाख किसानों के खाते में 1104 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि अंतरित की। यह राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को चौथी किश्त के रूप में दी गई है। इसे मिलाकर प्रदेश के किसानों को एक साल में कुल 5628 करोड़ रूपए की राशि आदान सहायता के रूप में दी गई है। किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की आदान सहायता दिए जाने के अपने वायदे को छत्तीसगढ़ सरकार ने आज चौथी किश्त देकर पूरा कर दिया है। बिलासपुर जिले में कृषकों को प्रथम किश्त में 63 करोड़ 53 लाख 76 हजार रुपये, द्वितीय किश्त में 63 करोड़ 46 लाख 66 हजार रुपये तथा तृतीय किश्त में 63 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस प्रकार चार किश्तों में किसानों को 237 करोड़ 37 लाख 81 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...