बिलासपुर

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 नयापारा गणेश नगर में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गली में खून से लथपथ युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। बीच रास्ते पर शव पड़े होने की खबर मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान के मोहल्ले में रहने वाले इरफान खान उर्फ बघीरा पिता शेख खलील लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह स्थानीय लोग जब अपने घरों से बाहर निकले, तब उन्होंने गली के बीच युवक का शव पड़ा देखा। शव से काफी मात्रा में खून निकल रहा था जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान शव के पास से खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा पत्थर बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात हमलावरों ने इन्हीं भारी पत्थरों से युवक के कमर सहित शरीर पर वार कर उसकी हत्या की होगी। घटना बीती रात का बताया जा रहा है हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है। एएसपी सिटी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मृतक के परिजनों, दोस्तों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर उसकी गतिविधियों और विवादों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय युवक किसके साथ था और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण तो नहीं है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

युवक की मौत की असल वजह और हत्या के पीछे का मकसद पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...