बिलासपुर

बिलासपुर – रायगढ़  एनएच हाइवे पर देर रात पत्थर बाजो का आतंक…चलते वाहनों पर करते है हमला, बड़ी वारदातों को दे सकते है अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रायगढ़ हाईवे पर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलपहरी फैक्टरी एरिया में देर रात अज्ञात पत्थर बाज आरोपी सक्रिय रहते है, जो चलते वाहनों पर पत्थर से हमला करते है, शायद ऐसा कर आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देते हो जैसे लूट, चोरी या वसूली चाहे जो भी हो ऐसा खतरनाक काम करते है उनके मंसूबे तो खतरनाक ही होंगे। बीती रात भी 12:30 बजे के करीब एक अर्टिगा कार क्रमांक सीजी 11 बीई 4255 में सवार परिवार पर भी उन्ही अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है, जिससे एक व्यक्ति की जान पर बन आई है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर जिले के ग्राम परसदा (रेमंड)निवासी बाल मुकुंद वर्मा अपने परिवार के साथ 23.05.2024 को एक कार्यक्रम में शामिल होने तखतपुर कार में गए थे,

जो देर रात वहाँ से वापस लौट रहे थे, जो तखतपुर से जांजगीर जाने बिलासपुर शहर के बाहर से ही बाईपास रोड लेकर सीधे हाइवे पर जा रहे थे, तभी सिलपहरी फैक्टरी एरिया के पास उनकी कार पर 2 अज्ञात आरोपीयो ने पत्थर से हमला कर दिया, पत्थर साइड विंडो की काँच तोड़कर सीधे पास बैठे रामचंद्र चंद्राकर के सिर में पड़ा जिससे गहरी चोट लगी और खून बहने लगा, जिसे प्रार्थी बालमुकुंद वर्मा ईलाज कराने हॉस्पिटल लेकर पहुँचे जहाँ उनका भर्ती कर उपचार किया जा रहा है वही इस घटना से चोटिल और भयभीत प्रार्थी ने सिरगिट्टी थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है, ताकि ऐसे ख़तरनाक अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 336, 427 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...