छत्तीसगढ़प्रशासनिकबिलासपुर

2 अक्टूबर से सबका बनेगा राशन कार्ड, नए राशन कार्ड के साथ बढ़े हुए चावल देने की हो रही तैयारी, मंत्री ने दिए निर्देश

डेस्क

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नवीन राशनकार्ड जारी करने और बढ़े हुए चावल को देने के लिये तैयारी करने का निर्देश खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं उपभोक्ता संरक्षण योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी व संस्कृति विभाग के मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर से नये राशनकार्डों का वितरण समारोहपूर्वक शुरू किया जायेगा।

मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में श्री भगत ने कहा कि सरकार द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संबंध में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उन्हें अमल में लाने के लिये विभाग को मुस्तैदी से काम करना है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पुरानेे राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जायेगा और नये राशनकार्ड भी बनाये जायेंगे। बीपीएल के हितग्राहियों के साथ ही एपीएल के हितग्राहियों को भी चावल प्रदान किया जायेगा। जिले में संचालित उचित मूल्य दुकानों की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि उचित मूल्य दुकान संचालन की जवाबदारी ऐसे लोगों को दी जाये जिनके खिलाफ कोई शिकायत न हो। उन्होंने खाद्य विभाग के अमले को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय कर्तव्यों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए हर माह उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि हितग्राहियों को नये राशनकार्ड बनाने के लिये आवेदन कहां जमा करना है, इसके बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। नवीनीकरण के आवेदन जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करायें।

जिले में धान खरीदी एवं संग्रहण केन्द्रों से धान का उठाव, कस्टम मिलिंग के स्थिति की समीक्षा की गयी। श्री भगत ने गोदामों में चावल रखने की क्षमता जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एपीएल हितग्राहियो को भी चावल दिया जाना है। इसलिये ज्यादा चावल गोदामों में रखने की जरूरत पड़ेगी।
श्री भगत ने योजना एवं सांख्यिकी विभाग अंतर्गत सांसद एवं विधायक मदों के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा इस संबंध में नीतिगत फैसला लिया गया है कि विधायक निधि की राशि एक करोड़ से बढ़ाकर दो करोड़ किया जायेगा। उन्होंने विधायक निधि अंतर्गत जिले में किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
जिले में संस्कृति विभाग के कार्यों की जानकारी ली एवं संग्रहालय के लिये भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। जिले में विभिन्न अवसरों पर होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव एवं इसके लिये संस्कृति विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले अनुदान के संबंध में भी जानकारी ली।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...