बिलासपुर

संदेही ही निकला चोरी का आरोपी, तीन चोरियों का हुआ खुलासा…

रमेश राजपूत

बिलासपुर-शहर में सिलसिलेवार हो रही चोरी के बाद शुक्रवार देर रात स्थानीय पुलिस को राहत देने वाली खबर मिली। जब संदेह के रूप में पकड़े गए युवक से पूछताछ में तीन चोरी की घटना का खुलासा हो सका। दरसअल शुक्रवार को तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बुधवारी बाजार में मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिससे चोरी के कई पुराने मामलों का खुलासा हो गया। बीते दिनों रेल्वे क्षेत्र में हुए चोरी की घटना को कोई और नही बल्की एन ई कॉलोनी के मकान नंबर 1004 में रहने वाला किशन मलिक अंजाम दे रहा था।

पुलिसिया पूछताछ में किशन ने जनकारी देते हुए बताया कि वो काफी दिनों से क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। इतना ही नहीं पिछले दिनों 22 दिसंबर को बुधवारी बाजार के वाधूमल रेडीमेड स्टोर में भी जो चोरी हुई थी उसमें भी इसी का हाथ था। पकड़े गए आरोपी किशन मलिक ने बताया कि उसने पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग स्थानों से तीन मोबाइल की भी चोरी की थी। तोरवा पुलिस को पकड़े गए आरोपी के पास से करीब एक लाख 10 हजार कीमत के सामान मिले है। जिन्हें जब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पड़ोसी के घर मे ही कि थी चोरी..

29 जनवरी को तोरवा थाना क्षेत्र के सुमन कुमार कौशल ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उनके एन ई कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 1007 बटा एक गली नंबर 4 में 28 और 29 जनवरी की दरमियानी रात चोरी की घटना हुई थी जिसमें चोर सोने चांदी के जेवर सहित करीब 45,700 रुपए के समान पर अपना हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में पकड़े गए आरोपी किशन मलिक द्वारा ही घटना को अंजाम देने की जानकारी तोरवा पुलिस को दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...