धर्म -कला-संस्कृतिरतनपुर

महामाया के दरबार मत्था टेकने पहुंचे खाद्य मंत्री भगत, निजी कार्यक्रम के बाद हुआ हंगामा

डेस्क

भूपेश मंत्री मंडल में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ( खादय नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति विभाग ) का प्रथम रस्तानपुर आगमन मंगलवार की शाम 4 बजे करीब हुआ । वे मां महामाया का दर्शन करने सपरिवार रतनपुर पहुंचे । नगर के महामाया चौक में मंत्री का फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया गया । इसके साथ ही बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी किया गया । इसके बाद उनका सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर मार्ग के शिव गेट के पास आदिवासी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र कवर के द्वारा अमरजीत के कार से उतरते ही फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ।

जिसके पश्चात वे पैदल मां महामाया देवी की दर्शन करने के लिए निकल पड़े । रास्ते में नारियल प्रसाद चुनरी खरीदकर क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ मंदिर पहुंचे । जहां पर उन्होंने मां महामाया देवी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, सुख, शांति, समृद्धि एवं अच्छी वर्षा के लिए मां से आशीर्वाद मांगा ।

मां महामाया मंदिर में राधेश्याम महराज और सतीश शर्मा ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के द्वारा पूजा संपन्न कराया गया ।
इस अवसर पर तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, आशीष सिंह ठाकुर, शिवा मिश्रा, प्रमोद नायार आदि उपस्थित रहे । ट्रस्ट कार्यालय की बैठक कक्ष में नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में विभोर सिंह, आनंद जायसवाल, आशीष शर्मा, बालकृष्ण मिश्रा, यासीन अली, वादीर खान, शकीर मोहम्मद, अमर सिंह यादव, रामगोपाल कहरा, यूनुस मेमन, दामोदर सिंह क्षत्रिय, पंडित शिव कुमार दुबे, राघवेंद्र गहवई, महावीर साहू राजा रावत, रवि परिहार ने उनका स्वागत किया । इसके पश्चात वे सूट भवन में आयोजित निजी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । यहां पर अरुण शर्मा डॉक्टर शर्मा ने मंचस्थ कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का स्वागत किया । इस अवसर पर रफीक बेग, रफीक अंसारी, सुरेश सूर्यवंशी, सुनील नामदेव, एसके शर्मा उपस्थित रहे । मंच संचालन बालकृष्ण मिश्रा के द्वारा किया गया ।

आयोजकों द्वारा सूट भवन में आयोजित निजी आयोजन की सूचना संगठन को नहीं दिए जाने के कारण कार्यक्रम के समापन के बाद संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए मंत्री जी से इसकी शिकायत की । जिसके चलते कुछ देर तक काफी शोर-शराबा होता रहा । वही आयोजकों का कहना है कि हमने इसकी सूचना दी थी । बाद में खाद्य मंत्री के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी