क्राईमरतनपुर

6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश करता युवक रंगे हाथों पकड़ाया

डेस्क

देशभर में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार ऐसी घटनाएं सुर्खियां बन रही है। इसे लेकर जन आक्रोश भी देखा जा रहा है । फिर भी ऐसा कोई दिन नहीं जब देश के किसी न किसी हिस्से से शर्मसार करने वाली ऐसी खबरें ना आ रही हो।

रतनपुर में भी ऐसी ही एक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। रतनपुर में रहने वाली एक 6 वर्षीय मासूम से पड़ोसी युवक दुष्कर्म की कोशिश करता रंगे हाथों पकड़ा गया।गुरुवार शाम को जिस वक्त 6 साल की बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी उस वक्त उसका पड़ोसी युवक गोलू दुबे वहां पहुंचा और मासूम बच्ची को फुसलाकर अपने घर ले गया। इधर उसकी मां बच्ची को खोजते हुए पहुंची तो किसी ने बताया कि बच्ची पड़ोसी युवक के साथ गई है। किसी अनहोनी की आशंका से जब बच्चे की मां युवक के घर पहुंची तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद था और कमरे के बाहर उसकी बेटी के चप्पल रखे हुए थे। यहां उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन युवक ने दरवाजा नहीं खोला। किसी अनहोनी की आशंका से बच्ची की मां ने दरवाजा तोड़ने की धमकी दी। इससे घबराकर युवक ने दरवाज़ा खोल दिया। बाहर निकली रोती हुई बच्ची ने आपबीती सुनाई। अपने कमरे में ले जाकर गोलू दुबे उससे दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, इससे पहले ही बच्ची की मां पड़ोसियों के साथ पहुंच गई।

महिला ने अपने पति के घर लौटने पर घटना से उन्हें अवगत कराया। शुक्रवार को बच्ची के परिजन रतनपुर थाने पहुंचे और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया । मामला दर्ज करने के बाद रतनपुर पुलिस गोलू दुबे के घर गई और उसके बेडरूम की जांच की । साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर पुलिस लौट आई। रतनपुर पुलिस बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही थी। जिसके बाद ही किसी कार्रवाई की बात कही जा रही थी।
लोगो का कहना है की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाला युवक नशे का आदी है और हर वक्त वह नशे में चूर रहता है ।इधर पुलिस कार्यवाही से डरकर गोलू दुबे रतनपुर छोड़कर फरार होने की योजना बना रहा था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने महामाया चौक के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पकडे जाने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। वहीं बच्ची के मुलाहिजा के बाद अन्य धाराएं जोड़ने की बात भी पुलिस कह रही है । एक तरफ जहां रतनपुर जैसी धार्मिक नगरी में हुई इस घटना को लोग नगर के लिए कलंक मान रहे हैं ,वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को समय रहते धर दबोचे जाने के कारण लोग पुलिस की तारीफ भी कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...