रतनपुर

कौओं के बाद अब बाज की मौत से गरमाया परिक्षेत्र, बर्ड फ्लू की आशंका से लिया गया सेम्पल….

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पिछले चार दिनों से जिले में पक्षियों की असामयिक मौत का सिलसिला जारी है। इधर बर्ड फ्लू की आशंका से पूरे प्रदेश में हड़कम्प मचा हुआ है। इसी बीच रतनपुर में बाज के आकस्मिक मौत का मामला सामने आया है। अभी तक कौओं की ही मौत हो रही थी। अब बाज की मौत ने विभाग को भी चिंता में डाल दिया है। जिले में बर्ड फ्लू पैर पसार ना ले इसको लेकर जिला प्रशासन पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। इधर पूर्व में गांधीनगर में हुए कौवे की मौत के बाद से ही रतनपुर परिक्षेत्र में दहशत का मौहोल व्याप्त है, हालाकि उसकी जांच रिपोर्ट में अब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नही हो सकी है। बहरहाल बाज के मौत के बाद पशु विभाग के सदस्यों ने सैम्पल लेकर जांच हेतु भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो सकेंगी। आपको बता दे बीते कुछ दिनों से जिले के आसपास इलाको में पक्षियों के मौत होने का सिलसिला जारी है। जो संभावित रूप से बर्ड फ्लू की ओर ही इशारा कर रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...